Tue. Oct 20th, 2026
20240124_214125

अजमेर, 24 जनवरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री अशोक तंवर ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर ब्लॉक स्पोट्स को दुरस्त किया जाए। विभिन्न कोचिंग संस्थानों में वाहन पार्किंग की जांच की जाए। उन्हें सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करने के लिए पाबन्द किया जाए। जिले में विभिन्न चिकित्सालयों में ट्रोमा उपचार केन्द्र आरम्भ किए जाने के लिए सड़क सुरक्षाकोष तथा डीएमएकरी से प्राप्त करने की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि जेएलएन चिकित्सालय में दुर्घटना में घायल व्यक्ति पहुंचाए जाते है। सरकार द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए गुड सेमेरिया योजना संचालित की जा रही है। चिकित्सालय प्रबन्धन को ऎसे व्यक्तियों के आवेदन बिना पुलिस को सम्मिलित किए करवाने के लिए पाबन्द किया जाए। अजमेर शहर में ओटो रिक्शा परिचालन क्षेत्र में वृद्वि करने की कार्यवाही की जाए। राष्ट्रीय राजमार्गो पर अवैध कर को बन्द करने तथा आवश्यकतानुसार नए कर बनाने की कार्यवाही हो। विभिन्न स्थानों पर बने ट्राफिक सिग्नल यातायात पुलिस को सुपुर्द किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *