Tue. Oct 20th, 2026
20240124_130848

अजमेर। पुरानी मंडी स्थित एक क्रॉकरी शॉप में मंगलवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग का पता चलते ही एरिया के लोग एक बार सहम गए। आग लगने के बाद एरिया के लोगों ने बाल्टी भर भर कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसकी वजह यह है कि एरिया में स्थित इसी दुकान के आगे नेल पेंट बनाने की फैक्ट्री में आग लगी थी जो 3 दिन तक लगातार जलती रही थी। जिसके कारण ही इस क्रॉकरी शॉप में भी आग लग गई। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। और आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बड़ा हादसा होने से टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *