Tue. Oct 20th, 2026
20240123_180804

अजमेर। भजन गंज स्थित आशियाना अपार्टमेंट में श्री रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 22 जनवरी 2024 को सोमवार शाम आशियाना अपार्टमेंट में हनुमान चालीसा का पाठ , महाआरती व दीपदान सहित भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस भव्य अवसर पर भाजपा युवा नेता व समाजसेवी सुरेंद्र सिंह व उनके पिता श्री मनजीत सिंह छाबड़ा की ओर से वर्तमान विधायक श्री अनीता भदेल व प्रदेश सदस्य चुनाव प्रबंधन समिति भाजपा अभिषेक चौहान का स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर गुरु दीप सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, आलोक शर्मा, जितेंद्र घासवाल, आशु खंडेलवाल, लक्ष्मीकांत, राजेश कुमार, विजय गुप्ता, ज्ञान जोशी, विजेंद्र, नीतेश कुमार, युवा नेता राजन सिंह टुटेजा संदेश मेवाड़ा, आलोक पवार, राजेंद्र साहू, सुशील शार्दुल, फतेह सिंह रावत, विवेक जैन, मनजीत सिंह, सहित आदि गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी भाजपा युवा नेता व समाजसेवी श्री सुरेंद्र सिंह छाबड़ा जी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *