Tue. Oct 20th, 2026
20240122_145721

अजमेर। बजरंग कॉलोनी विजय नगर निवासी नाबालिक किशोरी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फेक मैसेज कर 9 हजार की ठगी की है। 16 साल की बेटी के साथ पिता ने विजयनगर थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दी बेटी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बैंक खाता यूपीआई से लिंक है। और अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया कि उसने कहा कि आपके पिता से 10 हजार रुपए ले रखे हैं। और आप को भेज दिए हैं। 10 हजार के मैसेज के बाद एक बार फिर 9 हजार का मैसेज आया। इस पर कॉलर ने कहा कि 9 हजार किसी और को भेजने थे। गलती से आपको भेज दिए हैं। उसकी बातों में आकर बेटी ने पहले 7 हजार भेजे फिर 2 हजार भेजें ऐसे 9 हजार भेज दिए। जब उसके पिता घर पर आए तो बात हुई। जब पता पड़ा की बेटी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई है।सोर्स भास्कर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *