Tue. Oct 20th, 2026
20240118_135123

अजमेर। किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी लोन लेने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों से अन्य बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी व सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। चार व्यक्तियों ने बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा सरवाड़ से किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी ऋण स्वीकृत करवा कर भुगतान ले लिया। बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने चार लोगों के खिलाफ सरवाड़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में जुटी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *