Mon. Oct 19th, 2026
20240111_134257

अजमेर। मकर संक्रांति पर को लेकर जोरदार उत्साह है। शहर में पतंग की दुकानें सज गई है। शीतकालीन अवकाश में पतंगबाजी का आनंद दोगुना हो गया है। इस बार मकर संक्रांति पर पतंगबाजी 2 दिन होगी। 14 जनवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी। जबकि 15 को जिला कलेक्टर की तरफ अवकाश होगा। शनिवार को अधिकतर सरकारी विभाग में अवकाश रहता है। ऐसे में त्यौहार के लिए तीन दिन तक छुट्टी रहेगी। जबकि दान पुण्य 15 जनवरी को होगा मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जाएगी। इस तिल संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहते हैं। क्योंकि इसके बाद सूर्य उत्तर दिशा में गमन करते हैं। इस दिन तिल, गुड़, एवं खिचड़ी के सेवन व दान का महत्व रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *