Mon. Oct 19th, 2026
20240108_131052

अजमेर। घर के बाहर खेल रहे 14 साल के नाबालिग के किडनैप होने का मामला सामने आया है। किशनगढ़ के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था खेलते खेलते हुए सड़क की तरफ निकल गया। और वापस नहीं आया। पिता ने बताया कि वह रात में काम करता है। इसलिए उसे नींद आ गई थी पत्नी भी घर पर सो रही थी इस कारण बेटा खेलते खेलते सड़क की तरफ निकल गया। तलाश करने पर भी नहीं मिला है। पड़ोस और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी नहीं मिला है। पिता की रिपोर्ट पर किशनगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोर्स भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *