Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 5 जनवरी। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय शिविरों में 9, 10 एवं 11 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से चयन से चिन्हीकृत दिव्यांगों को ही उपकरण दिए जाएंगे। समिति के संयुक्त सचिव श्री सुरेश मेहरा ने बताया कि जयपुर टीम एवं समस्त मशीने लगाकर सूचना केन्द्र अजमेर में चयनित व्यक्तियों का नाम लेकर हाथों-हाथ जयपुर फुट, कैलीपर, कृत्रिम हाथ तैयार कर चलाया जाएगा। उपकरण लगने के बाद दिव्यांग चल कर जाएंगे। ऎसे दिव्यांग जो रोजगार पर जाते है एवं अन्य आने-जाने में ज्यादा परेशानी है उन्हें ट्राईसाइकिल एवं व्हील चेयर दी जाएगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। शिविर में जयपुर फुट (कृत्रिम पैर), केलीपर, शू-बेल्ट, कृत्रिम हाथ, बैसाखी, ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, स्पेशल कान की मशीन, बुजुर्गे छडी एवं ब्लाइण्ड स्टीक वितरित होंगे। ब्लाइण्ड स्टीक पंजे पर चलने वाले बच्चों को भी चैकअप कर राहत दी जाएगी। शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांग अपना आधार कार्ड एवं दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड तथा आय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। उन्होंने बताया कि कान की मशीन के लिए आधार कार्ड एवं आय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी साथ लाए। शेष नए दिव्यांग की सूची बनाई जाएगी। उन्हें भविष्य में एक अतिरिक्त कैम्प लगाकर वितरण किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *