Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 4 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में शिक्षा विभाग के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान करने सम्बन्धित प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ही 15 जनवरी तक भिजवाने होंगे।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के प्रस्ताव 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर अथवा जिला खेल अधिकारी के माध्यम से अनुशंसा के साथ जिला कलक्टर कार्यालय को भिजवाना होगा। शिक्षा विभाग के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रस्ताव उनके विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में भेजने होंगे। सम्बन्धित के विरूद्व किसी प्रकार की विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित अथवा विचाराधीन नहीं हो। पिछले पांच वर्षो में अधिकारी अथवा कर्मचारी को सम्मानित नहीं किया गया होना चाहिए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *