अजमेर। अजमेर के पुष्कर रोड पर चलती कार के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। चलती हुई कार के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर कुछ युवक खतरनाक तरीके से हुड़दंग और स्टंट कर रहे थे। जिसका वीडियो पीछे चल रही गाड़ी के ड्राइवर ने बनाया था।