अजमेर। अजमेर जीआरपी ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान चोरी करने वाले उत्तर प्रदेश के 25,000 रुपये के इनामी बदमाश शादाब को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 19 वर्षीय शादाब निवासी उत्तर प्रदेश, शातिर अपराधी है। आरोपी की निशानदेही पर अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से यात्री (कुणाल) का चोरी हुआ लैपटॉप और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।