अजमेर। आरपीएससी एसआई (SI) भर्ती 2021 की पुनः परीक्षा (री-एग्जाम) कल यानी 20 सितंबर 2026 को ही आयोजित की जाएगी। प्रथम पारी: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (सामान्य हिंदी) द्वितीय पारी: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान) 11 जिलों के कुल 666 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है। गेट परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।