Sun. Sep 20th, 2026
IMG_20260919_155456

अजमेर। अजमेर में कांग्रेस ने भाजपा के लिए ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया है। सितंबर 2026 में अजमेर नगर निगम (AMC) के मेयर चुनाव को लेकर चल रहे। राजनीतिक घमासान के बीच, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजमेर कांग्रेस कार्यालय और डॉ. राजकुमार जयपाल के निवास पर मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर भाजपा को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से कामना की। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर नगर निगम से गुप्त रूप से फाइलें गायब करने (फाइल चोरी), वोट चोरी और चंदा चोरी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा द्वारा आगामी मेयर चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए निर्दलीय पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा है। अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 37 वार्डों में और भाजपा ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि 11 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। 21 सितंबर को होने वाले महापौर (मेयर) पद के चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला है। जिसे लेकर शहर की राजनीति पूरी तरह गरमाई हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *