Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260916_161016

अजमेर नगर निगम मेयर पद के लिए कांग्रेस ने वार्ड 57 से पार्षद किरण गढ़वाल को अपना आधिकारिक उम्मीदवार (दावेदार) घोषित किया है। किरण गढ़वाल ने अजमेर नगर निगम भवन पहुंचकर मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उन्होंने निगम कार्यालय की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। हाल ही में अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणाम आए हैं, जिनमें कांग्रेस 37 पार्षदों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। वहीं, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस की किरण गढ़वाल और भाजपा उम्मीदवार के बीच माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *