अजमेर। अजमेर में नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार अनामिका शर्मा हैं। उन्होंने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अनामिका शर्मा सामान्य महिला वार्ड से पार्षद का चुनाव जीतकर आई हैं। अजमेर में उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार किरण गढ़वाल से है। अनामिका शर्मा एक लघु उद्यमी हैं और राजनीति में नया चेहरा हैं।