Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260915_154811

 

 

अजमेर, 15 सितम्बर। नगर निगम अजमेर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि चुनाव 2026 के तहत नगर निगम अजमेर के अध्यक्षीय एवं उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण श्री अनिल कुमार पूनिया को रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम (शहर) श्री प्रवीण कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपखण्ड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी, एडीए तहसीलदार श्री महेश शेषमा, तहसीलदार श्री ओम सिंह लखावत, आईआरए राजस्व मण्डल राजस्थान श्री सी.पी. टेलर, वरिष्ठ विधि अधिकारी कलेक्ट्रेट श्री रामेश्वर लखावत, अजमेर विकास प्राधिकरण के निदेशक विधि श्री महिपाल मुणोत, सहायक विधि परामर्शी अजमेर विकास प्राधिकरण श्री सज्जन सिंह कडैला तथा वरिष्ठ विधि अधिकारी आयुर्वेद श्री नन्द किशोर बाकोलिया इनके सहयोग में रहेंगे। नगर निगम के अध्यक्षीय एवं उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी का चुनाव कार्यालय बैठक कक्ष नम्बर 215 प्रथम तल नगर निगम अजमेर झलकारी बाई स्मारक के पास पंचशील नगर में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *