अजमेर। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के टिकट और सिंबल को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को सड़क पर आ गया। शहर के वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न डागा के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस दौरान कार्यकर्ता ‘टिकट चोर, टिकट चोर’ के नारे लगाते रहे। घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।