अजमेर। नेपाल में बाढ़ की तबाही का आज सातवां दिन है। पानी, मलबे और कीचड़ के बीच जिंदगी की तलाश जारी है। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ हालात गंभीर होते जा रहे हैं। कहीं मलबे में दबे लोगों की तलाश चल रही है। तो कहीं बढ़ता नदी का पानी नई मुसीबत खड़ी कर रहा है। अब तक 1,058 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब 4 हजार लोग लापता हैं। राहत-बचाव अभियान के बीच लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में नदियां फिर उफान पर हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने दोबारा बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।