अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान नाम वापसी के अंतिम दिन, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता बृजकिशोर जोशी के बेटे यश जोशी ने वार्ड-2 से अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया है। वार्ड नंबर से 2 यश जोशी (निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था) कांग्रेस पार्टी द्वारा सामान्य सीट पर दूसरे उम्मीदवार (कमल बेरवा) को टिकट दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने बगावत करते हुए। नामांकन दाखिल किया था। जिसे बाद में नाम वापसी के दिन वापस ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने और उनके पिता ने भाजपा का दामन थाम लिया। तथा भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।