Sat. Sep 5th, 2026
IMG_20260905_134516

 

 

अजमेर। अजमेर शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने के दौरान सड़क किनारे कई कारें खड़ी थीं। जिनमें से कई कारें दीवार के मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई और उस वक्त मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने के बाद सड़क पर मलबा फैल गया। जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश के बीच जर्जर इमारतों और दीवारों को लेकर प्रशासन की ओर से समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *