Tue. Aug 4th, 2026
IMG_20260801_135024

 

 

अजमेर। देशभर में 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹200 से अधिक की कमी की घोषणा की है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कोलकाता तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में ₹209 की कटौती की गई है, जबकि अन्य महानगरों में भी नई दरें लागू कर दी गई हैं।

 

नई कीमतें 1 अगस्त से प्रभावी हो गई हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत ₹2,728 निर्धारित की गई है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *