अजमेर। अजमेर शहर के सरकारी स्कूल के अश्लील चैट और हरकत मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक की पत्नी ने पुलिस थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है। उसने पीड़ित छात्राओं के परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक की पत्नी ने थाने में जाकर शिकायत दी। पीड़ित पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।