Tue. Aug 4th, 2026
IMG_20260801_134447

अजमेर। अजमेर शहर में औषधि नियंत्रण विभाग ने बिना डॉक्टर के पर्चे और बिना बिल के नशे के इंजेक्शन बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत दरगाह बाजार स्थित ख्वाजा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। ख्वाजा मेडिकल एंड जनरल स्टोर (अंदरकोट/दरगाह बाजार): बिना पर्ची व बिल के फेनिरामिन मैलिएट (नशे के लिए प्रयुक्त) इंजेक्शन बेचने और शेड्यूल एच-1 का रजिस्टर न मिलने पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द।एडीएस मेडिकल स्टोर (किशनगढ़): बिल बुक और शेड्यूल एच-1 रजिस्टर न मिलने पर 17 से 19 अगस्त तक लाइसेंस निलंबित। देशवाली मेडिकल स्टोर (खानपुरा): फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति और सेल्स पर्सन द्वारा बिल जारी करने के कारण कार्रवाई। नियमों के गंभीर उल्लंघन और फर्जी बिल प्रस्तुत करने के मामलों में भी प्रशासन ने सख्ती बरती है। इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जहां भाजपा नेताओं ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

One thought on “अजमेर में मेडिकल स्टोर्स पर कार्यवाही: भाजपा ने की निष्पक्ष जांच की मांग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *