अजमेर। अजमेर शहर में क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च करने पर ₹3.59 लाख की ठगी हुई। अजमेर के पारस हाइट अपार्टमेंट के निवासी हेनरी माथुर हैं। युवक अपने क्रेडिट कार्ड से संबंधित सहायता के लिए गूगल (Google) पर नंबर सर्च कर रहा था। गूगल पर उसे एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर मिला। संपर्क करने पर साइबर ठगों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और क्रेडिट कार्ड सहायता का झांसा देकर खाते से ₹3,59,933 निकाल लिए।