अजमेर। मौसम विभाग ने अजमेर में 28 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत 29 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियों के फिर से तेज होने और मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। मंगलवार और आगामी दिनों के लिए तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बारिश की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का दौर फिर से जोर पकड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से मानसून के सुस्त रहने के कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जो बारिश के बाद कम होगी।