Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260728_160922

अजमेर। अजमेर शहर में बाइक सवार बदमाशों की ओर से लूट की वारदात करने के लगातार मामले सामने आ रहे है। महज चार घंटे में सोमवार को दो महिलाओं के साथ लूट की गई। एक महिला का मोबाइल और दूसरी का पर्स छीनकर भागे। अजमेर शहर में रामगंज बाजार में ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला का बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। जोन्सगंज निवासी मोनिका टांक अपनी बहन के साथ ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी बाइक पर आए। दो बदमाश झपट्टा मारकर पर्स ले गए। पीड़िता के अनुसार पर्स में 4,000 रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे। 

One thought on “अजमेर में ऑटो का इंतजार कर रही महिला का बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *