Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260618_142457

अजमेर। गुरुवार से राज्य में एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। विभाग ने 21 जून तक इस सिस्टम का असर बने रहने का अनुमान जताया है। लगातार बदल रहे मौसम के कारण प्रदेश में गर्मी से भी राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 29 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *