Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260617_200031

 

अजमेर, 17 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान तथा विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन आगामी दिवस 18 जून को भी जारी रहेगा।

 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक नियमित रूप से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार, 18 जून को अजमेर जिले के विभिन्न उपखंड क्षेत्रों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें उपखंड क्षेत्र अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत नरवर, अरांई में पंचायत समिति स्तर पर, केकड़ी की ग्राम पंचायत जूनिया, नसीराबाद की ग्राम पंचायत मावशिया, रूपनगढ़ की ग्राम पंचायत हरमाड़ा, सरवाड़ की ग्राम पंचायत अजगरा, सावर की ग्राम पंचायत गिरवरपुरा तथा पीसांगन की ग्राम पंचायत रामपुरा-डाबला में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

इसी प्रकार नगरीय निकाय क्षेत्रों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही सेवाएं एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

3 thoughts on “ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिवरों का आयोजन 18 जून को भी जारी रहेगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *