अजमेर। अजमेर शहर में हाल ही में सामने आई सबसे बड़ी घटना गवाही देने की रंजिश को लेकर है। जहाँ चंदवरदाई नगर के हरिओम कॉलोनी में 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने सो रहे बुजुर्ग दंपति के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। रात करीब 10 बजे लाली देवी और करण सिंह के घर पर 20 से ज्यादा बदमाश हाथों में डंडे, सरिया, पत्थर और बंदूक लेकर घुस गए। 3 साल पहले हुई एक फायरिंग के मामले में गवाही देने को लेकर रंजिश थी। बदमाशों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की, गाड़ी और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी तथा गहने-नकद भी लूट लिए।
https://shorturl.fm/vr9Gj