अजमेर। अजमेर शहर के तोपदड़ा इलाके में वीर कुमार सर्किल के पास एक तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप बिजली/केबल तारों में उलझ गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी। जिससे तारों में जोरदार खिंचाव आया और एक मकान की 40 फीट लंबी बालकनी भरभरा कर नीचे गिर गई। हादसे की चपेट में आने से नीचे खड़ी दो वैन और दो ठेले पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बालकनी गिरने से ठीक 10-15 मिनट पहले वहां बच्चे खेल रहे थे। जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।
https://shorturl.fm/abCxf