अजमेर। अजमेर के जेएलएन अस्पताल में प्लेसमेंट एजेंसी के 227 संविदा नर्सिंगकर्मियों को हटाए जाने के विरोध में आंदोलन उग्र हो गया है। स्थायी नर्सिंग कर्मचारियों ने भी संविदाकर्मियों के समर्थन में उतरकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया और जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक संविदाकर्मी की आत्महत्या के मामले पर गहरा रोष जताया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (जिला शाखा) के बैनर तले स्थायी नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर दो घंटे तक काम रोका। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में संविदा सेवा खत्म होने के बाद एक नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से अजमेर में भी भारी आक्रोश है।
https://shorturl.fm/klu2O