अजमेर। राजस्थान में शारीरिक शिक्षा शिक्षक PTI के 900 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इसके लिए आवेदन जून के अंतिम सप्ताह में शुरू किए जाने और परीक्षा सितंबर में आयोजित करने की योजना है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कुल 900 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म जून के आखिरी सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। पीटीआई भर्ती परीक्षा 13 सितंबर को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों के पास शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट (C.P.Ed.) या डिप्लोमा (D.P.Ed.) होना आवश्यक है। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित है।