अजमेर। बिजली शटडाउन और पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण अजमेर और ब्यावर में सोमवार को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बीसलपुर परियोजना क्षेत्र में मरम्मत के चलते पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके कारण अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़ और नसीराबाद के शहरी क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।