Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260607_133418

अजमेर। अजमेर शहर में शनिवार रात भर रूक-रूक कर रिमझिम बारिश होती रही। जिसके चलते गर्मी से राहत राहत मिली। वही बीते 24 घंटों में तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम विक्षोभ के चलते अजमेर में रूक-रूक कर रिमझिम बरसात का दौर रात भर चला। दिनभर कड़ी धूप के बाद शाम होते होते अचानक से मौसम ने करवट ली। और पूरे अजमेर शहर में रिमझिम बारिश हुई। अजमेर में शनिवार शाम पहले तेज आंधी चली और फिर रात करीब 9 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं जयपुर में भी बूंदाबांदी देखने को मिली। प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *