Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260606_160857

अजमेर। अजमेर शहर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 227 नर्सिंग ऑफिसरों को बिना पूर्व सूचना के नौकरी से हटा दिया गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने खून से अपना मांग पत्र प्रिंसिपल और अधीक्षक को सौंपा है। और आंदोलन को तेज करते हुए जल त्याग की चेतावनी दी है। जेएलएन अस्पताल में ‘राजमेस’ (RAJMES) के तहत नई नियुक्तियां होने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी से काम कर रहे 227 नर्सिंग ऑफिसरों को अचानक कार्यमुक्त कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के हटाया गया है। पूर्व में मार्च तक या नई भर्ती तक उनकी सेवा जारी रखने का आदेश था। इसलिए वे इस हटाने को अन्यायपूर्ण मान रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप अपने खून से मांग पत्र लिखकर अस्पताल प्रशासन को सौंपा है। धरने पर महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ बैठी हैं और कुछ कर्मचारी भूख हड़ताल व जल त्याग पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *