Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260605_155753

अजमेर। नागौर जिले में खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा पर कथित जानलेवा हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। गोविंद टोल नाके के पास गुरूवार की देर रात एक कैंपर वाहन ने विधायक की फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दी। विधायक पक्ष ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है। घटना के बाद संदिग्ध वाहन मौके से भागने लगे, लेकिन विधायक डांगा ने अपने समर्थकों के साथ करीब 25 किलोमीटर तक पीछा कर एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *