Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260605_153639

अजमेर। अजमेर शहर के JLN अस्पताल में करीब 227 संविदा नर्सिंगकर्मियों को बिना पूर्व सूचना नौकरी से हटाए जाने के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर धरने पर बैठे हैं। ये कर्मचारी पिछले कई सालों से लगातार सेवाएं दे रहे थे, और अचानक सेवा समाप्ति के आदेश से उनके सामने रोजगार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 227 संविदा नर्सिंग ऑफिसरों को बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्यमुक्त कर दिया गया है, जबकि उनकी वित्तीय स्वीकृति मार्च 2027 तक थी।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें तुरंत नौकरी पर बहाल किया जाए या अन्यत्र समायोजित किया जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *