Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260605_152347

अजमेर। अजमेर शहर के धोला भाटा टेंपो स्टैंड चौराहा क्षेत्र स्थित प्राचीन भैरव एवं पंचमुखी बालाजी मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 2:30 बजे दो चोर मंदिर पहुंचे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने मंदिर के गल्ले को निशाना बनाते हुए उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक मंदिर में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना का पता सुबह मंदिर खुलने पर चला, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी कमल त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

2 thoughts on “अजमेर शहर के धौलाभाटा स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में चोरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *