अजमेर। अजमेर शहर में रीजनल कॉलेज आना सागर चौपाटी पर पुलिस द्वारा बाइक सवार का चालान काटने को लेकर भारी विवाद हुआ। तेज गति और हेडफोन लगाने पर पुलिस द्वारा चालान बनाए जाने से नाराज युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद पुलिस और बाइक राइडर्स के बीच बहस और धक्का-मुक्की हुई। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रीजनल कॉलेज चौपाटी (आना सागर) पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। हेडफोन लगाने और तेज गति से वाहन चलाने के कारण पुलिस ने चालान की कार्रवाई की। युवक ने सभी दस्तावेज पूरे होने का हवाला देकर चालान का विरोध किया