अजमेर, 3 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके अन्तर्गत गुरूवार 4 जून को जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 एवं 2.2 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन एवं लोकार्पण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 एवं 2.3 अंतर्गत नवीन कार्यों की स्वीकृति और प्रारम्भ करना, औरण एवं चारागाहों का चिन्हीकरण, पौधारोपण कार्यों तथा घास बुआई कार्यों की अग्रिम तैयारी, बीज बैंको में गतिविधियों का क्रियान्वयन, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 के अंतर्गत चयनित ग्रामों की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जल चौपाल आयोजित होगी। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सरकारी भवनों में स्थित आरटीडब्ल्यूएचएस की साफ-सफाई, रोड़ साइड पौधारोपण के लिए अग्रिम तैयारी की जाएगी। खेल विभाग एवं माय भारत संगठन, स्वयं सेवी संस्था, शिक्षा विभाग द्वारा जिला प्रशासन ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की जागरूगता हेतु निबन्ध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, खेलकूद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।