Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260603_143939

अजमेर। अजमेर नगर निगम में करीब 2250 अस्थायी सफाई कर्मी अपने मानदेय को प्रतिदिन ₹285 से बढ़ाकर ₹500 करने, पीएफ कटौती शुरू करने और अन्य श्रमिक सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह मात्र ₹7,000 के करीब वेतन मिलता है, जिसमें परिवार का गुजारा, बच्चों की पढ़ाई और बिजली-पानी के बिल भरना बहुत मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मियों ने नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग से एकत्र होकर रैली निकाली और अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *