Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260601_163054

 

 

अजमेर। मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा और आंधी-तूफान की प्रबल संभावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है। जनपद में देर रात्रि से ही लगातार बारिश हो रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन कर रहे सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थल/सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, DDRF, SDRF, NDRF एवं संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं। 📞 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: किसी भी प्रकार की आपदा, मार्ग अवरोध, भूस्खलन या आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें: जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC): 8958757335, 8218326386 पुलिस सहायता: डायल 112 यात्रियों से अपील: कृपया संयम बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें। यह निर्णय पूरी तरह से आपकी सुरक्षा के लिए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *