अजमेर। अजमेर शहर में काले-बदबूदार पानी की सप्लाई के कारण लोगों ने रोष जताया। नाले की सफाई के दौरान पाइप लाइन टूटने से ऐसा हुआ। अजमेर के ज्ञान विहार कॉलोनी में शनिवार शाम को गंदे पानी की सप्लाई हुई। बदबूदार काला मटमेला पानी आने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया।