अजमेर। अजमेर शहर में नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार शाम अचानक मौसम पलट गया। और रात को तेज रफ्तार से हवा चली और कई जगहों पर बरसात हुई। ठंडी हवा के कारण पारे में गिरावट हुई। और गर्मी से अजमेर वासियों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को भी अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, वज्रपात, 60 से 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा मध्य से कही कही तेज बारिश की संभावना है।