Sun. May 31st, 2026
IMG_20260530_143644

अजमेर। हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में शनिवार को किसानों का उग्र आंदोलन हो गया। अपनी मांग को लेकर किसान-मजदूर-व्यापारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन से पहले धरना स्थल पर किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों में भरकर पीलीबंगा पहुंच रहे हैं। धरनास्थल पर शनिवार सुबह से ही किसानों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी किसानों को आंदोलन की रूपरेखा से अवगत करा रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। धरना स्थल, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *