Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260526_154256

अजमेर। अजमेर शहर के सबसे बड़े JLN अस्पताल में सोमवार मध्यरात्रि करीब दो बजे सनसनी फैल गई। आपातकालीन वार्ड के महिला टॉयलेट में एक मादा भ्रूण पड़ा मिला। वहां मौजूद एक मरीज की महिला परिजन टॉयलेट गई। तो उसकी नजर दीवार के सहारे रखे भ्रूण पर पड़ी। उसने तुरंत नर्सिंग स्टाफ को बताया। भ्रूण में न तो दिल की धड़कन थी और न ही जीवन के कोई अन्य लक्षण। वह पूरी तरह विकसित नहीं था। अस्पताल प्रशासन ने भ्रूण को मोर्चरी में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दे दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *