अजमेर। रीवा में सड़क हादसे में दो जैन साध्वियों की दर्दनाक मौत के विरोध में अजमेर शहर में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला। इस दौरान साधु-साध्वियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।रीवा (मध्यप्रदेश) की घटना से आहत होकर सकल जैन समाज ने डाक बंगले से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला। जैन समाज ने जिला प्रशासन के माध्यम से घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। समाज के लोगों ने आए दिन साधु-साध्वियों के साथ हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने विहार (पैदल यात्रा) के दौरान जैन संतों और साध्वियों के लिए पुलिस सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था की मांग रखी।