अजमेर। अब पुलिस, एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं। एक ही नंबर 112 पर त्वरित सहायता उपलब्ध है। राजस्थान पुलिस ने कहा कि संकट की घड़ी में समय पर किया गया सही कॉल जीवन रक्षक साबित हो सकता है। महिला, बच्चों, बुजुर्गों सहित हर जरूरतमंद की सुरक्षा के लिए 112 सेवा हर समय सक्रिय है।