अजमेर। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुकों उम्मीदवार 14 जून 2026 रात 12:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। और इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। कितने पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह पद देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में भरे जाएंगे। रेलवे की ओर से यह भी बताया गया है। कि अलग-अलग जोन के हिसाब से पदों का बंटवारा किया जाएगा। जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये की शुरुआती सैलरी दी जाएगी। साथ ही दूसरे भत्ते भी मिलेंगे।