अजमेर। अजमेर संभाग के सबसे बड़े JLN अस्पताल में मंगलवार सुबह आई डिपार्टमेंट में स्टाफ के द्वारा 30 से ज्यादा ऑपरेशन करवाने की तैयारी की जा रही थी। तभी वार्ड से कुछ दूर आंखों के ऑपरेशन थिएटर से धुआं निकलने लगा। इसके चलते फ्लोर पर तुरंत वार्ड में मौजूद सभी एडमिट मरीजों और उनके परिजनों के साथ फ्लोर से खाली करवाया गया। ऑपरेशन थिएटर में हुए शॉर्ट सर्किट से पूरा रूम जला हुआ था। बाद में सफाई कर्मचारियों से फ्लोर की सफाई करवाई गई।